भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा-जम्मू-कश्मीर मामले में पीओके खाली करने के बाद ही होगी पाकिस्तान से बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर हमारा रुख स्पष्ट है। कोई भी संबंध द्विपक्षीय होना चाहिए। आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती। उन्हें भारत को उन कुख्यात आतंकवादियों को सौंपना होगा, जिनके रिकॉर्ड और सूची हमने कुछ साल पहले उन्हें सौंपी थी। जम्मू–कश्मीर पर वार्ता तभी होगी जब पीओके खाली हो जाएगा और जब पाकिस्तान हमें यह क्षेत्र सौंप देगा।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दो–तीन बार शांति वार्ता का प्रस्ताव भेज चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर हमारा साफ पक्ष है। कोई भी वार्ता द्विपक्षीय ही रहेगा। किसी तीसरे पक्ष का कोई स्थान नहीं है। साथ ही आतंकवाद और बातचीत साथ–साथ नहीं चल सकती। जहां तक आतंकवाद का सवाल है तो उस मुद्दे पर वार्ता सिर्फ यह हो सकती है कि हमने जिन आतंकवादियों की सूची पाक को सौंपी थी, उसे लौटाने पर केंद्रित रहेगी। इसके अलावा अगर द्विपक्षीय बातचीत होगी तो वह सिर्फ कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान के कब्जे को खाली कराने को लेकर होगी।

सिंधू जल संधि स्थगित रहेगी

जायसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि सिंधु जल समझौता भारत ने तब तक स्थगित रखने का फैसला किया है जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर पूरी तरह से पाबंदी ना लगाये। सूत्र बताते हैं कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर जो न्यू नार्मल तय किया है, उसके मद्देनजर ही वार्ता को लेकर एकदम सख्त रवैया अपनाने का फैसला किया है। इस नीति के तहत सीमा पार आतंकवाद की हर घटना का भारत बहुत ही कड़ी कार्रवाई के साथ जवाब देगा।

ईरान से लापता भारतीयों को लाने की कोशिश

ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों के बारे में रणधीर जायसवाल ने कहा कि कुछ समय पहले ईरान के तेहरान में उतरे तीन भारतीय नागरिक लापता हैं। हम उनका पता लगाने, उनकी सुरक्षा और उनके घर वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें ईरानी पक्ष से अच्छा सहयोग मिल रहा है और हम लापता लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।