इंदौर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर मंगलवार को छापा मारा है। पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टीम सुबह पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, चेतन पाटिल ने अब तक की सेवा अवधि में आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bhangar Blast Case: TMC के बड़े नेता पर NIA का शिकंजा, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी
- केरल में बड़ा एक्शन: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड
- थोड़ी तो शर्म करो जिम्मेदारों : पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही जनता और आप बेच रहे हो पानी
- इंदौर में जलसंकट: एसीएस ने ली बैठक, विधायकों ने किया नर्मदा से टैंकर भरने का विरोध, अपर आयुक्त पाठक के विरोध में उतरे कांग्रेस पार्षद
उल्लेखनीय है कि चेतन पाटिल सालों से उद्यान विभाग में पदस्थ हैं। ईओडब्ल्यू की एक टीम उनके गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसमें बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा पूंजी, एफडी, इन्वेस्टमेंट सहित कई बिंदुओं पर टीम जानकारी जुटाने में जुटी है। ईओडब्ल्यू को इनपुट मिले थे कि बीते सालों में पाटिल ने खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की। इंदौर के बाहर भी प्रॉपर्टी होने की सूचना है। वर्षों से पाटिल इंदौर नगर निगम में जमे हुए हैं और महत्वपूर्ण पदों पर रहें। चेतन कुछ भाजपा नेताओं के भी करीबी माने जाते हैं। फिलहाल वे सहायक उद्यान अधिकारी के रूप में काम देख रहे हैं।


