सिर्फ तीन हजार दीजिए और हाईवे पर आराम से करिए सफर, फास्टैग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। फास्टैग के रिचार्ज को लेकर लोगों को हमेशा परेशानी होती है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जानकारी दी है कि अब एनुअल फास्टैग पास शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के अनुसार इसे 15 अगस्त 2025 से शुरू किया जाएगा, जो एक साल तक के लिए प्रभावी होगा। इस पास के लिए तीन हजार रुपए देनें होंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि इस तरह के पास को गैर व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए जारी किया जाएगा, जिसमें कार, वैन, जीप शामिल हैं। इस तरह के पास का उपयोग किसी भी व्यावसायिक छोटे वाहन और ट्रक, बस के लिए नहीं किया जा सकेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

एक पास पर दो सौ यात्राएं

गडकरी के अनुसार फास्टैग आ‍धारित वार्षिक पास देश में नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर मान्‍य होगा। हालांकि इसे जारी करने के एक साल या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस पास को राजमार्ग यात्रा एप के साथ ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ ही MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

बार-बार रिचार्ज के झंझटों से मिलेगी मुक्ति

इसका सबसे अधिक फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो एक स्टेट से दूसरे स्टेट में जाने के लिए नेशनल हाइवे या एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है। टोल की राशि भी काफी ज्यादा होती है। पास लागू होने के बाद सिर्फ तीन हजार रुपए में ही लोगों को एक साल तक बिना रिचार्ज किए ही सफर करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा टोल बूथ पर लगने वाली लाइन भी कम होगी जिससे लोगों के समय की बचत भी हो पाएगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।