शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: आतंकवाद और शांति साथ-साथ नहीं चल सकते
चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस हमले और भारत में पहले लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमलों के बीच स्पष्ट समानताएं देखी जा सकती हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे

राजनाथ सिंह ने बताया, “भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसका उद्देश्य सीमा पार मौजूद आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करना था। यह कार्रवाई भारत के आत्मरक्षा के अधिकार के तहत की गई, ताकि सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों को रोका और कमजोर किया जा सके।”
रक्षा मंत्री ने सम्मेलन में दो टूक कहा, “आतंकवाद और शांति साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।” उनके इस बयान को क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख के रूप में देखा जा रहा है।



