टी20 क्रिकेट में बदलाव: ओवर घटने पर अब पावरप्ले भी बदलेगा, ICC ने जारी किए नए नियम

Date:

टी20 क्रिकेट में बदलाव: ओवर घटने पर अब पावरप्ले भी बदलेगा, ICC ने जारी किए नए नियम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नए पावरप्ले नियमों की घोषणा की है। ये नए नियम उन मैचों पर लागू होंगे जिनमें किसी कारणवश ओवर घटा दिए गए हों और पूरा 20 ओवर का खेल संभव न हो पाए।

ICC rolls out modifications in DRS protocols and concussion substitute  rules - DD India

आईसीसी के अनुसार, नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। इनके तहत अब यह तय किया गया है कि ओवर घटने की स्थिति में पावरप्ले की अवधि कितनी होगी और पावरप्ले के दौरान कितने फील्डर्स 30-यार्ड सर्कल के बाहर रह सकते हैं।

नए नियमों की कुछ प्रमुख बातें:

  • 8 ओवर की पारी में अब 2.2 ओवर का पावरप्ले होगा (पहले 3 ओवर होता था)
  • पावरप्ले के दौरान 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल दो फील्डर्स ही रह सकेंगे
  • पारी की लंबाई के अनुसार पावरप्ले का अनुपात बदलेगा

आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार:

पारी के ओवर

पावरप्ले के ओवर

5 ओवर

1.3 ओवर

6 ओवर

1.5 ओवर

7 ओवर

2.1 ओवर

8 ओवर

2.2 ओवर

9 ओवर

2.4 ओवर

10 ओवर

3.0 ओवर

11 ओवर

3.2 ओवर

12 ओवर

3.4 ओवर

13 ओवर

3.5 ओवर

14 ओवर

4.1 ओवर

15 ओवर

4.3 ओवर

16 ओवर

4.5 ओवर

17 ओवर या उससे अधिक की पारी होने पर पावरप्ले की अवधि फिक्स 6 ओवर ही रहेगी, यानी उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी।

आईसीसी के इस फैसले से टी20 क्रिकेट में रणनीति और रोमांच का नया रंग जुड़ सकता है, खासकर बारिश या अन्य कारणों से ओवर कटने की स्थिति में।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।