प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे देवी अहिल्या संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा, इस्तीफा न देना पड़े इसलिए कैंसिल कर दी संचालक मंडल की बैठक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहाकारी संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग की आंखों में धूल झोंकने में लगे हुए हैं। कलेक्टर के 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद भी वे सदस्यों की सूची फाइनल करने की बजाए अब नए-नए पैंतरे कर रहे हैं। गुरुवार को संचालक मंडल की बैठक में इस्तीफे की पेशकश तो कर दी, लेकिन यह कहकर इस्तीफा नहीं दिया कि सभी सदस्य उपस्थित नहीं है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बैठक बुलाई थी, लेकिन उसे इसलिए निरस्त कर दिया कि इस्तीफा न देना पड़े।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन के दबाव के बाद देवी अहिल्या संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा ने गुरुवार को संचालक मंडल की बैठक बुलाकर इस्तीफे का ड्रामा किया। संचालक मंडल के 9 में से 6 सदस्यों के उपस्थित होने के बाद भी यह कहकर कि सारे लोग नहीं आए हैं, इस्तीफा नहीं दिया और कहा कि शुक्रवार को बैठक बुला रहा हूं, उसमें इस्तीफा दूंगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जब आप इस्तीफा देने चाहते हो तो आज ही दे दो, लेकिन अजमेरा ने कहा कि शुक्रवार को दूंगा। इसका कारण अजमेरा के खासमखास उपाध्यक्ष मनोज काला और दो अन्य सदस्यों का उपस्थित नहीं होना था।

👉 यह भी पढ़ें:

सुबह आठ बजे घर पर अपने लोगों को बुला लिया

सूत्र बताते हैं कि विमल अजमेरा ने आज यानी शुक्रवार सुबह आठ बजे घर पर ही अपने समर्थक सदस्यों को बुला लिया। इसमें उपाध्यक्ष मनोज काला, संचालक रवींद्र मिश्रा शामिल थे। इसके अलावा साकेत बड़ोनिया और प्रभात मंत्री को भी बुलाया था। उनसे संस्था के वॉट्सएप ग्रुप पर यह मैसेज करा दिया कि वे लोग आज बैठक में शामिल नहीं हो सकते। इसके कुछ देर बाद अजमेरा ने आज की बैठक निरस्त होने की सूचना ग्रुप पर डाल दी। दरअसल अजमेरा किसी भी तरह सिर्फ समय पास करना चाहते हैं, ताकि कलेक्टर और सहकारिता विभाग की आंखों में धूल झोंका जा सके।

इस्तीफा लिखकर लाए थे, दिया नहीं

गुरुवार को बुलाई बैठक में 9 सदस्यों में छह सदस्य उपस्थित थे। अजमेरा ने बैठक की मिनिट्स में अपने इस्तीफे का भी जिक्र किया लेकिन जो हार्ड कॉपी लेकर आए थे, वह नहीं दिया। दरअसल अजमेरा, उपाध्यक्ष मनोज काला या किसी अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं और संचालक मंडल के अन्य सदस्य इसके लिए राजी नहीं हैं। अब अजमेरा किसी तरह दांव-पेंच कर संस्था पर डमी बिठाने की जुगत में लगे हैं।

सूची के वेरिफिकेशन में कोई रुचि नहीं

रविवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में कलेक्टर ने अजमेरा को 15 दिन में सूची के वेरिफिकेशन की स्पष्ट चेतावनी दी थी, लेकिन अजमेरा ने इस दिशा में कोई कोशिश नहीं की। सहकारिता विभाग ने 11 जून को नोटिस दिया, जिसका जवाब 15 दिन में देना था, लेकिन अजमेरा ने उसमें भी रुचि नहीं दिखाई। अजमेरा की कोशिश है कि इस बार भी किसी तरह से इस मामले को टाल दिया जाए। अगर इस्तीफा देकर डमी बिठा दें तो भी मामले को आगे बढ़ाया जा सकता है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग अजमेरा पर क्या एक्शन लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।