रंगों में रंगा देश: होली पर उमड़ा उल्लास, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं 

Date:

रंगों में रंगा देश: होली पर उमड़ा उल्लास, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

आज पूरे देश में रंगों का पावन पर्व होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहरों और गांवों में रंग और गुलाल की बौछार देखने को मिल रही है। हर गली, हर चौक और हर मोहल्ला रंगों की छटा से सराबोर नजर आ रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयाँ दे रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से उत्सव की मनमोहक तस्वीरें सामने आ रही हैं—कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूम रहे हैं तो कहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।

PM Modi to Attend International Aryan Summit 2025 in New Delhi | DD News On  Air

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, “होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।”

5 Powerful Rights: Draupadi Murmu Tribe to President

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”

रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे के इस त्योहार ने एक बार फिर पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।