पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़: तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

Date:

पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़: तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

ओडिशा के पुरी जिले में रविवार सुबह श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब 4 बजे हुआ, जब श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: पुरी के श्रीगुंडिचा मंदिर में रथ के  सामने भगदड़, 3 लोगों की मौत, 6 घायलChhattisgarh Ki Awaaz

पुरी प्रशासन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।

प्रशासन ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भीड़ को नियंत्रित करने और घायलों को राहत पहुंचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

इससे पहले रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और अत्यधिक भीड़ के कारण कई श्रद्धालु अस्वस्थ हो गए थे। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर सतपथी ने जानकारी दी कि करीब 625 लोग बीमार हुए, जिनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकतर लोगों को घुटन, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत थी, हालांकि शुक्रवार को किसी की मृत्यु नहीं हुई थी।

रथ यात्रा के दौरान लगातार भारी भीड़ और मौसम की चुनौती के बीच प्रशासन अलर्ट पर है और सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related