क्या सोच रहे हैं, कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, सरप्राइज की पोटली में महिला या आदिवासी या फिर महिला आदिवासी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष की घोषणा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई नाम आगे हैं, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा आदिवासी नामों पर है। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग से लेकर संगठन की अन्य बैठकों में जिस तरह आदिवासी वोट बैंक को लेकर चर्चा होती है, इस बार हो सकता है कि भाजपा आदिवासी क्षेत्र में कमल खिलाने की कोशिश करे। यह भी हो सकता है कि किसी आदिवासी महिला को यह कमान सौंप दी जाए। नाम तो बहुत सारे हैं लेकिन भाजपा के लोगों का ही कहना है कि आलाकमान अंतिम समय में अपनी सरप्राइज की पोटली से क्या निकाले भरोसा नहीं किया जा सकता।

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को दौड़ में सबसे मजबूत बताया जा रहा है। इसका कारण उनकी संगठन में मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संघ के सुरेश सोनी के करीबी भी हैं। बताया जाता है कि दोनों की खंडेलवाल के नाम पर मुहर है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके का नाम लिया जा रहा है। संघ में उनकी अच्छी पकड़ है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री होने के नाते उनकी दिल्ली में भी अच्छी पकड़ है। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिलहाल प्रदेश में कोई चुनाव नहीं है। इस कारण पार्टी कोई नया प्रयोग भी कर सकती है। इन प्रयोगों में किसी महिला को नेतृत्व देना भी शामिल है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, सीमा सिंह और सांसद लता वानखेड़े के नामों पर विचार हो सकता है।आदिवासी नेताओं में दुर्गादास उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी के नाम लिए जा रहे हैं। वैसे तो उम्मीद कम है कि पार्टी ब्राह्मण नेता पर दांव लगाएगी, लेकिन पहले से ही इस कैटेगरी में नरोत्तम मिश्रा आगे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

इस बार ज्यादा नेताओं की दावेदारी

हालांकि हर बार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नेता शामिल होते हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। अब कहा तो यह भी जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के बाद कई नेता आस लगाकर बैठे थे। इसमें केंद्र से मध्यप्रदेश भेजे कई मंत्री व सांसद शामिल थे, लेकिन अंत में हुआ क्या? पर्ची से एक ऐसा नाम निकला, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। भाजपा नेता ही कह रहे हैं कि आलाकमान का कोई भरोसा नहीं, पता नहीं पर्ची से किसका नाम निकले?

इस बार विलंब का भी टूट रहा रिकॉर्ड

इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में विलंब होने का भी रिकॉर्ड टूट रहा है। वीडी शर्मा साढे़ 5 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। पहले चुनाव की वजह से उन्हें एक्सटेंशन मिला, फिर उसके बाद चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी होती गई, इस कारण मामला टलता गया। मध्य प्रदेश में 45 बरस में भाजपा के करीब 13 प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। वीडी शर्मा सबसे लंबी पारी खेली है। वे फरवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

पार्टी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन पर्व के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। संगठन पर्व के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि 30 जून सोमवार को राज्य निर्वाचक मंडल की सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रदेश संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र एक जुलाई को शाम 4.30 से 6.30 बजे तक जमा किए जाएंगे। एक जुलाई को शाम 6.30 से 7.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 7.30 से 8.30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। एक जुलाई को रात 8.30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी। शेजवलकर ने बताया कि आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के पश्चात दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।