वाह संजू भिया, आखिर मिल ही गया भाजपा में ‘सम्मान’, जब तक ‘रिचार्ज’ करवाओगे तभी तक चलेगा ‘नेटवर्क’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। काफी दिनों बाद कांग्रेस से भाजपा में आए विधानसभा एक के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भाजपा के किसी कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर दिखे। वह भी वर्तमान विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कार्यक्रम में। संजू भिया को न केवल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सम्मान करने का मौका मिला, बल्कि उन्हें भी सम्मानपूर्वक मंच पर बिठाया गया। अब कहा जा रहा है कि संजू भिया को यह सम्मान पांच हजार कार्यकर्ताओं के भोजन के इंतजाम के एवज में मिला है।

भाजपा का कोई कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव नहीं भूला है, जब संजू भिया पानी पी-पी कर भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय को कोस रहे थे। पूरे चुनाव भर दुश्मनी चलती रही। फिर एक दिन अपने आका सुरेश पचौरी के माध्यम से वे भोपाल में भाजपा के मंच पर दिखे। पार्टी नेताओं के सामने विजयवर्गीय ने भी मन मसोसकर माला पहना दिया, लेकिन अदावत कोई इतनी जल्दी भूलता है?

👉 यह भी पढ़ें:

अपनी ही विधानसभा में कोई नहीं पूछता

संजू भिया, भाजपा में जमा तो हो गए, लेकिन भाजपाईयों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। वे खुद भी खुद को भाजपाई बना नहीं पाए। अपनी ही विधानसभा में कोई उन्हें नहीं पूछ रहा। अब तक भाजपा के बड़े आयोजनों की बात छोड़ भी दी जाए तो वार्ड स्तर के आयोजनों में भी वे नजर नहीं आते। भाजपा में होने के बाद भी अपनी विधानसभा का कोई छोटा-मोटा काम भी नहीं करा सकते। सारे विभागों के अधिकारियों को पता है कि किसके फोन पर काम करना है।

अचानक कैसे उमड़ा मंत्री को प्रेम

कल जब लोगों ने मंच पर संजू भिया को देखा तो आश्चर्य में पड़ गए। फिर भाजपा के नेताओं ने ही कहा कि अरे, इसे इसलिए मंच पर बिठाया है कि आज पांच हजार कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था इनकी तरफ से ही है। और यह बात तो आपने ही खुद वहां मौजूद लोगों से कही कि खाने का इंतजाम आपकी तरफ से है। इसके बाद ही तो लोग कहने लगे संजू भिया जब तक रिचार्ज कराते रहेंगे तब तक इनका नेटवर्क चलता रहेगा।

पद मिला होता तो बच जाते भोजन के पैसे

संजू भिया क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पास इतना धनबल, कार्यकर्ता बल होने के बाद भी भाजपा में आपकी पूछ क्यों नहीं है? अरे, जब आपके आका सुरेश पचौरी की भाजपा में नहीं चल रही तो मंत्री गुट के रहते आपकी दाल कहां गलने वाली है। अगर भाजपा आपको स्वीकार कर चुकी होती तो कोई पद नहीं दे देती। कोई ऐसा पद जिससे आप मंच पर बिना भोजन पर खर्च किए सुशोभित हो जाते।

सिर्फ चुनाव तक रहेंगे भाजपाई

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में चर्चा है कि संजू भिया सिर्फ अपना धंधा-पानी बचाने के लिए भाजपा में आए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि संजय शुक्ला और विशाल पटेल सिर्फ विधानसभा चुनाव तक ही भाजपाई हैं, चुनाव आते ही फिर कांग्रेस का झंडा थाम लेंगे। बड़े-बड़े बल्लमों के सामने इनको कोई टिकट देने से रहा और ये चुनाव लड़ने का मोह त्यागने से रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।