ओडिशा में आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, यौन उत्पीड़न से परेशान होकर लगाई थी आग

Date:

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा का निधन हो गया। छात्रा को 95 प्रतिशत जली अवस्था में एम्स लाया गया था। तीन दिनों तक इलाज के बाद सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एफएम ऑटोनॉमस कॉलेज की छात्रा की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। सरकार द्वारा सभी जिम्मेदारियों को निभाने और विशेषज्ञ चिकित्सा दल के अथक प्रयासों के बावजूद, पीड़िता की जान नहीं बचाई जा सकी। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं मृतक छात्रा के परिवार को आश्वस्त करता हूं कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है।

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने इस बारे में जानकारी दी। वे एम्स भुवनेश्वर पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की रात लगभग 11:45 बजे मृत्यु हो गई। डॉक्टर पिछले तीन दिनों से उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। सरकार इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले की पीड़िता की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। विपक्षी बीजद के कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं। जब पीड़िता के पार्थिव शरीर को एम्स के पोस्टमॉर्टम सेंटर ले जाया जा रहा था उस समय बीजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

उल्लेखनीय है कि फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज, बालासोर के एकीकृत बीएड कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार 12 जुलाई को एचओडी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए खुद को आग लगा ली थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने उसका यौन और मानसिक उत्पीड़न किया था। घटना से पहले छात्रा ने प्रिंसिपल दिलीप घोष के पास शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्होंने उससे शिकायत वापस लेने को कहा। छात्रा द्वारा आत्मदाह किए जाने के बाद ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने मामले के प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर शैक्षिक अध्ययन विभाग की सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू को निलंबित कर दिया। इसके अलावा एफएम कॉलेज, बालासोर के सहायक प्रोफेसर और प्राचार्य दिलीप कुमार घोष को भी निलंबित कर दिया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...