पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को तीन बदमाशों ने एक 15 साल की मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।
घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोका, उसे जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और उसे आग लगा दी। घटनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती स्थित उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर और बलंगा पुलिस स्टेशन से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है। लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और बाद में उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- राज्यसभा चुनाव का आखिरी दौर: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान, शाम चार बजे आएंगे नतीजे
- ओडिशा में कालबैशाखी तूफान का कहर: दो लोगों की मौत, परिवारों को 4-4 लाख रुपये सहायता का एलान
- ओडिशा में बोले गृह मंत्री अमित शाह-रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले हो जाएंगे नाकाम, 31 मार्च तक देश नक्सलवाद से मुक्त
- भारत की बड़ी रक्षा सफलता: ओडिशा के चांदीपुर से स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण
मौके पर पहुंचे पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीमें भी जांच में लगी हुई हैं। अभी तक किसी को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुरी की जिला कलेक्टर चंचल राणा ने कहा कि प्रशासन ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


