👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
0:00 left
भारत ने बांग्लादेश विमान हादसे में झुलसे लोगों के इलाज के लिए भेजी मेडिकल टीम
भारत ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हाल ही में हुए विमान हादसे के पीड़ितों के इलाज में मदद के लिए एक मेडिकल टीम भेजी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, इस टीम में नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों और एक नर्सिंग सहायक को शामिल किया गया है।
रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “23 जुलाई की शाम, राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पतालों से दो विशेषज्ञों और एक नर्सिंग सहायक की टीम ढाका पहुंची है। यह टीम 21 जुलाई को हुए विमान हादसे के पीड़ितों के इलाज में सहायता कर रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बांग्लादेश को हर संभव सहायता और समर्थन देने के आश्वासन के अनुरूप दी गई है।”
यह हादसा बांग्लादेश वायु सेना के एक एफ़-7 बीजीआई ट्रेनर विमान के सोमवार को ढाका के दियाबारी क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण हुआ।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 29 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है



