अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं—सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव
द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव होती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश, कहा- विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा देश
- दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू- भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति को मिली नई पहचान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना पहुंचीं: ऐतिहासिक राजकीय यात्रा, भारत-अफ्रीका संबंधों को नई दिशा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऐतिहासिक अंगोला दौरा, ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी होगी चर्चा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, केरल में कच्चे हेलीपैड पर उतार दिया हेलीकॉप्टर, धंस गए पहिए
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे राज्यपाल और राष्ट्रपति की शक्तियों से जुड़े 14 सवाल
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि ‘नारी शक्ति’ आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और साहस के साथ नेतृत्व कर रही है। इससे एक अधिक समावेशी और समृद्ध समाज की नींव मजबूत हो रही है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “इस अवसर पर हमें अपने सामूहिक संकल्प को दोहराना चाहिए कि हम ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला को आगे बढ़ने और गरिमा, सुरक्षा तथा स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने के समान अवसर मिलें।”



