क्या अपने विजयपुर विधायक मल्होत्रा को बचा नहीं सकती थी कांग्रेस, चुनाव शून्य होने के बाद पार्टी नेतृत्व पर उठ रहे सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। अब पूर्व मंत्री रामनिवास रावत यहां के विधायक होंगे। इस फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के ही लोग कह रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व चाहता तो मल्होत्रा को बचा सकता था।

कांग्रेस के लोग ही कह रहे हैं कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं द्वारा दिए गए जनादेश को अदालत में हार जाना केवल एक कानूनी घटना नहीं, बल्कि इससे कांग्रेस संगठन की विफलता भी सामने आ रही है। राजनीतिक और कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि इस मामले में शुरुआत से ही मजबूत कानूनी रणनीति बनाई जाती और देश के वरिष्ठ संवैधानिक वकीलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाती, तो स्थिति अलग हो सकती थी। कांग्रेस पार्टी के पास ऐसे कई अनुभवी और प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता उपलब्ध हैं, जिनकी विशेषज्ञता चुनावी कानून और संवैधानिक मामलों में मानी जाती है, लेकिन इस महत्वपूर्ण प्रकरण में उनका प्रभावी उपयोग नहीं किया जाना गंभीर प्रश्न खड़े करता है

कांग्रेस ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न क्यों नहीं बनाया

यह भी प्रश्न उठ रहा है कि जब मामला सीधे तौर पर जनादेश और पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ा था, तब प्रदेश कांग्रेस संगठन ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता क्यों नहीं दी। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में चुनाव जीतने के लिए दिन–रात मेहनत की थी, लेकिन अदालत में पार्टी कमजोर रणनीति के कारण उनके परिश्रम पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।

अगर पार्टी करे समीक्षा तो खुले पोल

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या संगठनात्मक स्तर पर समुचित तैयारी और समन्वय की कमी के कारण यह स्थिति बनी या फिर यह केवल लापरवाही का परिणाम है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कराए और यह स्पष्ट करे कि आखिर ऐसी कौन–सी परिस्थितियां थीं जिनके कारण इस महत्वपूर्ण मामले में अपेक्षित कानूनी मजबूती नहीं दिखाई गई। विजयपुर के मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन में सवाल है कि उनके द्वारा दिए गए जनादेश की रक्षा के लिए संगठन ने कितनी गंभीरता से प्रयास किए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास सर्वोपरि होता है और ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद आवश्यक है।

वरिष्ठ नेताओं पर लग रहे मिलीभगत के आरोप

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस मामले में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। नेता कह रहे हैं कि वरिष्ठों ने भाजपा से मिलीभगत कर हाइकोर्ट में वरिष्ठ वकीलों से पैरवी नहीं कराई। जानबूझकर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल,अभिषेक मनु संघवी आदि का उपयोग नहीं किया गया। इसी का परिणाम रहा कि मल्होत्रा को विधायकी गंवानी पड़ी।

पांच करोड़ और बॉक्साइट की खदान

कांग्रेस के सूत्र कह रहे हैं कि इस मामले में पांच करोड़ रुपए नकद और दो बॉक्साइट के खदान की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को हाल ही में दो बॉक्साइट की खदानें दी गई हैं। इस चर्चा में कितना दम है, पता नहीं लेकिन इतना तो तय है कि अगर पार्टी संगठन ने ध्यान दिया होता तो मल्होत्रा की यह हालत नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।