बिहार से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत

Date:

बिहार से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 अगस्त को यानी आज बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध में निकाली जा रही है।

RAHUL GANDHI VOTER LIST FRAUD : 'एक व्यक्ति, एक वोट' लागू करना चुनाव आयोग  की जिम्मेदारी - राहुल गांधी - Khabarchalisa News

यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,चोरी चोरी, चुपके चुपके… अब और नहीं, जनता जाग गई है।

राहुल गांधी ने आगे बताया कि आने वाले 16 दिनों में वह 20 से अधिक जिलों में 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे। उन्होंने लिखा,
“हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार – ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।

congress also admitted that india alliance nly for lok sabha elections pawan  kheda - Prabhasakshi latest news in hindi

वहीं, पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा कि ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में एक रैली के साथ होगा। उन्होंने कहा,
“आज़ाद भारत में आज़ादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने की ताकत है।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related