इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव 14 सितंबर को, साधारण सभा की बैठक में फैसला, एक पुराने मामले में पूर्व अध्यक्ष पर पुलिस में दर्ज होगा केस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव 14 सितंबर को होगा। रविवार को प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित साधारण सभी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कुछ सदस्यों ने कई मुद्दे भी उठाए। बैठक में यह एक पुराने मामले में क्लब के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करने का फैसला भी हुआ।

बैठक में वर्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने प्रेस क्लब के कार्यों का लेखाजोखा रखा। उन्होंने प्रेस क्लब की गतिविधियों के साथ ही सदस्यों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी। उन्होंने यह भी बताया कि अब प्रेस क्लब को आर्थिक रूप से भी काफी लाभ हुआ है। तिवारी ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब प्रेस क्लब के खाते में नगण्य राशि थी, लेकिन आज की स्थिति में लाखों रुपए का बैंक बैलेंस है। दोनों सभागार को किराए पर देने से भी अच्छी आमदनी हो रही है और इससे प्रेस क्लब का खर्च चल जाता है। तिवारी ने पिछले दिनों हुए इंदौर मीडिया कान्कलेव की जानकारी देते हुए बताया कि उस आयोजन पर प्रेस क्लब के खाते से एक रुपए भी खर्च नहीं हुए, बल्कि कुछ राशि बच भी गई है जो प्रेस क्लब के खाते में जमा है।

👉 यह भी पढ़ें:

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष कराएंगे चुनाव

साधारण सभा में बताया गया कि कार्यकारिणी ने प्रेस क्लब की परंपरा अनुसार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी को चुनाव अधिकारी बनाया है। इस पर कई सदस्यों ने आपत्ति ली, लेकिन बाद में प्रेस क्लब चुनाव की परंपरा के अनुरूप इस पर सहमति दे दी गई।

पूर्व अध्यक्ष पर दर्ज होगा पुलिस में प्रकरण

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के कार्यकाल में परिस में बने ऑफिस कॉम्प्लेक्स में हुई गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने फिलहाल इस पर स्टे दे रखा है। इससे पहले प्रेस क्लब को 40 लाख रुपए जमा कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी की कोशिशों से फिलहाल इस पर स्टे है। तिवारी ने वर्तमान में आई एक शिकायत भी पढ़ कर सुनाई जिसमें लाखों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत की गई है। इस पर कई सदस्यों ने सवाल उठाए कि इसके लिए जिम्मेदार पूर्व अध्यक्ष पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हो रही है। सदस्यों की मांग पर अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि वे तीन दिन में महासचिव हेमंत शर्मा के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम देंगे। साधारण सभा में कई अन्य सदस्यों ने भी सवाल उठाए। इस अवसर पर कार्यकारिणी के साथ काफी संख्या सदस्य मौजूद थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।