मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने को लेकर आपस में ही भिड़े दो दिग्गज, दिग्विजय सिंह के दावे को कमलनाथ ने झूठा बताया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गए पांच साल से ज्यादा हो गए। अब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सरकार बनवाने के कारणों के लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं, लेकिन अब कांग्रेस के दोनों दिग्गज दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ही एक-दूसरे की पोल-पट्‌टी खोल रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में इसका कारण कमलनाथ और सिंधिया के बीच मतभेद बताया था, लेकिन कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि सिंधिया को लगता था कि दिग्विजय सिंह ही सरकार चला रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2020 में एमपी में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। हाल ही में दिग्विजय सिंह से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाने को लेकर आपको जिम्मेदार बताया जाता है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप तक गलत खबर है। मैंने चेतावनी दी थी कि ये घटना हो सकती है। उन्होंने ने कहा कि एक बड़े उद्योगपति हैं, जिनके कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से अच्छे संबंध हैं। मैं उनके पास जाकर कहा था कि इन दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप दोनों को संभालिए।

👉 यह भी पढ़ें:

दिग्विजय सिंह ने खुद को बताया पाक-साफ

दिग्विजय सिंह ने बताया कि बड़े उद्योगपति के घर डिनर पर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया मिले। मैं भी वहां मौजूद था। कोशिश की गई कि मामला निपट जाए। वहीं, जिन मुद्दों पर वहां बात हुई, उसका पालन नहीं हुआ। मेरे सतत प्रयासों के बाद भी पालन नहीं हुआ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे बातें छोटी–मोटी थीं, ग्वालियर–चंबल संभाग में हम जैसा कहेंगे, वैसा कर दीजिए। मैंने और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक पेपर पर दस्तख्त करके दे दी। उसका पालन नहीं हुआ और क्लैश का कारण बना।

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को ठहराया जिम्मेदार

दिग्विजय सिंह के दावों पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिराई।

राहुल गांधी के सामने अब और बड़ी चुनौती

लंबे समय से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस की गाड़ी को राहुल गांधी पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन अब इन दो दिग्गज नेताओं के बयानों से और भी मुश्किल बढ़ेगी। वैसे भी हाल ही में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में कमलनाथ से ज्यादा दिग्विजय सिंह की चली है। ऐसे में राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप पार्टी की गुटबाजी खत्म होती नहीं दिख रही। इन दोनों नेताओं के बयानों से कांग्रेस की परेशानी और बढ़ने वाली है।

हाल ही में चर्चा में आए थे सिंधिया और दिग्गी

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह मंच के नीचे बैठे थे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें उठाकर मंच तक ले गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और चर्चा होने लगी कि दोनों नेताओं के बीच रिश्ते अब सुधरने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।