अबू धाबी जा रहा इंडिगो का विमान कोच्चि लौटा, दो घंटे तक आसमान में अटकी रही 180 यात्रियों की सांसें

Date:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E1403 को उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए इसे वापस कोच्चि एयरपोर्ट उतार दिया। विमान ने रात को कोच्चि से उड़ान भरी और लगभग दो घंटे तक हवा में रहा। इसी दौरान पायलट को तकनीकी समस्या का संकेत मिला। इसके बाद विमान को वापस लाने का फैसला लिया गया। इसमें 180 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि विमान ने सुबह करीब 2:30 बजे कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की खराबी की जांच शुरू कर दी है। अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरता रहा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।