दिल्ली-एनसीआर में आतंकी साजिश नाकाम: 5 आतंकवादी गिरफ्तार, आईईडी सामग्री बरामद

Date:

दिल्ली-एनसीआर में आतंकी साजिश नाकाम: 5 आतंकवादी गिरफ्तार, आईईडी सामग्री बरामद

दिल्ली पुलिस ने त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए गुरुवार को 5 आतंकियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने का सामान भी बरामद किया है।

Children get upto Rs 12 lakh package for theft in weddings, Delhi Police  Crime Branch busts Band Baaja Barat gang शादियों में चोरी के लिए बच्चों को  12 लाख रुपये तक का '

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकियों को रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनमें गिरफ्तार अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिंद के लिए मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाने और उन्हें देशविरोधी गतिविधियों में शामिल करने का काम करते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि इनके तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन और खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं। इसी आधार पर पुलिस और एजेंसियों ने आठ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और आईबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related