इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने राह चलते लोगों को कुचला, कई लोगों की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में सोमवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने कई लोगों की टक्कर मार दी, जिसमें काफी लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इनमें से करीब 5 लोगों की मौत भी हो गई है। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ट्रक कालानी नगर से बड़ा गणपति की ओर आ रहा था तो उसके चालक द्वारा अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाकर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी गई। आगे जाकर बड़े गणपति के पास उक्त ट्रक में आग लग गई। चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना में अभी तक 2 लोगो की मृत्यु हो गई है और कुछ लोग घायल हुए है, जिनका इलाज जारी है।

इंदौर में ट्रक ने राहगीरों को कुचला, 4 से 5 की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक  में लगाई आग

हादसा इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना से इलाके में अफरा–तफरी मच गई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक विद्या पैलेस से गुजरते हुए लोगों को टक्कर मारता निकला। पहले उसने एक महिला को उड़ाया और उसके बाद लाइन से कई लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक में एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई।

लोगों ने कहा-नशे में था ड्राइवर

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रक के ब्रेक भी फेल थे। ड्राइवर भी नशे में था। ट्रक के टायर में आग लगने लगी। उसके बाद ट्रक ने जितने लोगों को टक्कर मारी सभी नीचे गिरते चले गए। उसके बाद तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।