खजराना मंदिर में सीएम के कार्यक्रम में बड़बोले मंत्री विजयवर्गीय ने की विधायक महेंद्र हार्डिया की बेइज्जती, कहा-बाबा आज दोपहर में सोने घर नहीं गए

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत इंदौर के एमवाय अस्पताल तथा खजराना गणेश मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस पुनित अवसर पर भी प्रदेश के बड़बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं रख पाए। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा 5 से विधायक महेंद्र हार्डिया की भरे मंच पर बेइज्जती कर दी।

खजराना मंदिर का कार्यक्रम समाप हो चुका था और संचालक द्वारा आभार प्रदर्शन के लिए नाम बुलाया जा रहा था। इसी दौरान बीच में कैलाश विजयवर्गीय ने माइक झपट लिया और कहा कि मुझे कुछ कहना है। और कहा क्या-आज बाबा महेंद्र हार्डिया दोपहर में अपने घर सोने नहीं गए। यह बहुत बड़ी बात है। इसीलिए बाबा के लिए ताली बजाइए। कार्यक्रम के कारण बाबा यहीं पर बैठे हुए हैं। यह सब बोलते हुए बड़बोले मंत्रीजी ठहाके लगाकर हंसते भी रहे।

सीएम ने किए खजराना गणेश के दर्शन

सीएम यादव ने आज खजराना गणेश के दर्शन किए। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, इंदौर के अधिकांश विधायक और नेतागण मौजूद थे। सीएम ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद सीएम ने यहां आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और इस अभियान में शामिल रक्तदाताओं से चर्चा की।

एमवाय अस्पताल में सीएम ने लगाई झाड़ू

सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर के सरकारी एमवाय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने खुद ग्लव्स पहनकर झाड़ू लगाई और कचरा उठाकर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। इस अवसर पर सीएम ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि एमवाय अस्पताल का गौरवशाली इतिहास है, हालांकि हाल ही में हुए चूहा कांड ने इसकी छवि धूमिल की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और जिलों के प्रमुख अस्पतालों में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अभियान का निरीक्षण और निगरानी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।