👉 यह भी पढ़ें:
- 30 साल बाद यूरोप में अद्भुत सूर्य ग्रहण:आसमान में दिखा ऐसा नजारा, थम गईं निगाहें
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- मिनी स्विट्जरलैंड की खामोशी:आतंकी हमले के एक साल बाद भी सहमी सी है बैसरन घाटी
- नए वित्तीय वर्ष की नई शुरुआत: रेलवे, टैक्स और बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना असर
- राज्यसभा चुनाव का आखिरी दौर: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान, शाम चार बजे आएंगे नतीजे
- अमेरिका–रूस की आख़िरी परमाणु नियंत्रण संधि न्यू स्टार्ट खत्म, यूएन ने जताई वैश्विक सुरक्षा पर गहरी चिंता
0:00 left
21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा
साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण रात 10:59 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का अधिकतम चरण रात 1:11 बजे होगा।
वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, धरती और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। यही अद्भुत खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।
इस बार का ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगा। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी जैसे देशों में लोग इसे देख सकेंगे।
भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव नहीं माना जाएगा। इसी कारण सूतक काल भी लागू नहीं होगा।



