देवी अहिल्या सहकारी संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा निष्कासित, बार-बार आदेश के बाद भी ऑडिट नहीं करवाने पर सहकारिता विभाग ने लिया एक्शन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। वर्षों से विवादित देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा को सहकारिता विभाग ने आज यानी सोमवार को निष्कासित कर दिया है। विभाग द्वारा बार-बार आदेश देने के बावजूद वे न तो संस्था का ऑडिट करा रहे थे और न ही हिसाब-किताब दे रहे थे। विभाग ने फिलहाल संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।

उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग और जिला प्रशासन के बार-बार निर्देशों के बाद भी विमल अजमेरा संस्था के कामकाज के प्रति गंभीर नहीं हो रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन कलेक्टर ने श्री महालक्ष्मीनगर और अयोध्यापुरी के सदस्यों की वरीयता सूची तय करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी द्वारा तैयार की गई सूची सहकारिता विभाग द्वारा सौंपे जाने के बाद भी अजमेरा फाइनल सूची तैयार नहीं कर रहे थे। कलेक्टर की चेतावनी के बाद हाल ही में उन्होंने सूची फाइनल की, लेकिन उसमें भी गंभीर गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं।

👉 यह भी पढ़ें:

सहायक रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

सहायक रजिस्ट्रार (अंके.) सहकारी संस्थाएं एपीएस बिलोदिया ने सोमवार 22 सितंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने विभाग द्वारा भेजे नोटिसों का हवाला देते हुए अजमेरा द्वारा की गई गड़बड़ियों का भी जिक्र किया है। इसमें साफ लिखा है कि अजमेरा ने विभाग के बार-बार लिखने के बाद भी संस्था का अधूरा हिसाब-किताब दिया। यहां तक कि अंकेक्षकों भी डाक्यूमेंट उपलब्ध नहीं कराए। इतना ही नहीं विभाग के पत्रों का संतोषजनकर उत्तर भी नहीं दिया।

तीन वर्ष के लिए हुआ निष्कासन

बिलोदिया ने अपने आदेश में लिखा है कि सतत् रूप से वैधानिक जारी नोटिसों के चूककर्ता के रूप में पाते हुए धारा 56 (3) के तहत देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था मर्या, इन्दौर के अध्यक्ष विमल अजमेरा को संचालक पद से 03 वर्ष के लिए निर्रहित घोषित किया जाता है। संचालक के पद से हटने के साथ ही इन्हें अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

विभाग ने अजमेरा पर यह भी आरोप लगाए

आदेश में कहा गया है कि नियमानुसार सोसायटी का दायित्व है कि प्रत्येक सोसायटी ऐसे अभिलेख, रजिस्टर तथा लेखा पुस्तकें बनाए रखेगी तथा रजिस्ट्रार को ऐसी जानकारी तथा ऐसी विवरणियां देगी जिनकी कि उसके व्दारा समय–समय पर अपेक्षा की जाए। संस्था द्वारा वर्ष 2007-08 से लगाकर 2024-25 के वित्तीय पत्रक एवं विवरणियां निर्धारित समयावधि में कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की। इतना ही नहीं उपरोक्त वर्षों के अंकेक्षण हेतु अंकेक्षकों को रेकार्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस प्रकार संस्था व्दारा म.प्र.सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 एवं संस्था की पंजीकृत उपविधियों के व्दारा निर्धारित कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करने में निरन्तर चूक की जा रही है। विभाग ने 03 सितंबर 2025 को नोटिस देकर अंकेक्षण न कराये जाने के संबंध में युक्तियुक्त अवसर प्रदान करते हुए जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त सूचना पत्र के अनुक्रम में अजमेरा ने अपूर्ण वित्तीय पत्रक प्रस्तुत किए। वह भी निर्धारित समयावधि के बाद प्रस्तुत किए गए तथा व्यक्तिगत सुनवाई के लिए निर्धारित तारीख पर भी अजमेरा नहीं पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।