तुर्की में पुतिन से सीधी बातचीत को तैयार ज़ेलेंस्की, बोले – “अब और जानें गंवाने का मतलब नहीं”

0
0
तुर्की में पुतिन से सीधी बातचीत को तैयार ज़ेलेंस्की, बोले - "अब और जानें गंवाने का मतलब नहीं"
तुर्की में पुतिन से सीधी बातचीत को तैयार ज़ेलेंस्की, बोले - "अब और जानें गंवाने का मतलब नहीं"

तुर्की में पुतिन से सीधी बातचीत को तैयार ज़ेलेंस्की, बोले – “अब और जानें गंवाने का मतलब नहीं”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह गुरुवार को तुर्की के इस्तांबुल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ‘व्यक्तिगत रूप से’ मिलने और युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत करने को तैयार हैं।यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तब दिया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से आग्रह किया कि वह रूस के साथ सीधी बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार करे।

पाकिस्तान सेना ने माना उनके एक विमान को पहुँचा था 'मामूली नुकसान' - BBC  News हिंदी

ज़ेलेंस्की ने अपने पोस्ट में लिखा, “अब और जानें गंवाने का कोई मतलब नहीं है। मैं गुरुवार को पुतिन का तुर्की में इंतजार करूंगा, खुद। ज़ेलेंस्की पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसकी पहली शर्त है कि रूस पहले सीज़फायर लागू करे।

पुतिन से सीधी बातचीत की यह पेशकश ट्रंप के उस बयान के बाद सामने आई जिसमें उन्होंने रविवार को कहा था कि यूक्रेन को यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शांति समझौते की कोई संभावना है या नहीं।

ट्रंप ने कहा था, “कम से कम यह तो पता चलेगा कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं। अगर नहीं हो सकता, तो अमेरिका और यूरोपीय देशों को यह जानना होगा कि आगे क्या करना है। अभी बातचीत करो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here