निज्जर हत्याकांड; कनाडाई  अखबार की रिपोर्ट पर भारत ने चेताया 

0
0
निज्जर हत्याकांड; कनाडाई  अखबार की रिपोर्ट पर भारत ने चेताया 
निज्जर हत्याकांड; कनाडाई  अखबार की रिपोर्ट पर भारत ने चेताया 

निज्जर हत्याकांड; कनाडाई अखबार की रिपोर्ट पर भारत ने चेताया

हरदीप सिंह निज्जर को लेकर जारी आरोप प्रत्यारोप और विवाद है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा मामले में भारत की संलिप्तता को लेकर वैसे ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है ऐसे में अब एक कनाडाई अखबार ने नया दवा पेश कर सनसनी फैलाई हैं कनाडा के अखबार द ग्लोब एंडमेल ने एक अधिकारी का नाम लिए बिना उनके हवाले से दावा किया था कि निज्जर की हत्या की साजिश का पीएम मोदी को पहले से पता था .

भारत ने कनाडाई अखबार के आरोप को न सिर्फ बकवास बताया बल्कि संबंधों को लेकर कनाडा को चेताया भी है विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर कहा, आमतौर पर हम मीडिया रिपोर्टों के बारे में कोई बयान नहीं देते हैं. हालंकि, कनाडाई सरकार के एक सूत्र के हवाले से एक अखबार में छपी खबर को हम खारिज करते हैं. इस तरह की बातों से दोनों देशों के बीच रिश्ते पर ही असर होगा जो पहले से तनावपूर्ण है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here