सीरिया के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत, कई घायल, बाद में हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

0
0
ईरान पर अमेरिकी हमले पर बोले  ट्रंप  – यह पूर्ण विनाश है
ईरान पर अमेरिकी हमले पर बोले  ट्रंप  – यह पूर्ण विनाश है

नई दिल्ली। सीरिया के दमिश्क के एक चर्च में आत्मघाती हमले की खबर है। दमिश्क के सेंट एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में एक आत्मघाती हमलावर ने श्रद्धालुओं पर गोलीबारी की। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हैं। हमले के बाद उसने खुद को भी उड़ा लिया।

सीरियाई सुरक्षा बलों ने इलाके की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती की है। गोलीबारी और धमाके की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहतबचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दमिश्क सीरिया की राजधानी है। सीरिया के गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दमिश्क के डुवैला इलाके में स्थित सेंट एलियास चर्च में हुए भीषण आत्मघाती हमले को आतंकी संगठन आईएसआई से जुड़े आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। मंत्रालय ने बताया कि हमलावर पहले चर्च में घुसा, भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की, और फिर खुद को उड़ा लिया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here