हमास चीफ विसाम खाजिम को मार गिराया ;इजराइली सेना
इजराइली सेना का दावा है कि उसने जेनिन में हमास के चीफ विसाम खाजिम सहित तीन फिलस्तीनी लड़ाकों को मार दिया है.इजराइली सेना वेस्ट बैंक में बड़ा सैन्य ऑपरेशन चला रहा ही है. इसराइली सेना के एक बयान में कहा है, इजराइली सुरक्षा बलों ने विसाम खाजिम को मुठभेड़ में मार दिया है. उस समय वो एक गाड़ी में थे.

इसके बाद एक हवाई हमले में दो और आतंकवादियो को मार दिया गया है, जो भागने की कोशिश कर रहे थे.गौरतलब है इजराइल ने वेस्ट बैंक के चार शहर- तुलकर्म, जेनिन, तुबास और नबलुस में सैन्य कार्रवाई कर रहा है.


