एपस्टीन फाइल्स जारी: ट्रंप पर अटकलें थमीं, क्लिंटन से जुड़ी तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

0
1
एपस्टीन फाइल्स जारी: ट्रंप पर अटकलें थमीं, क्लिंटन से जुड़ी तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
एपस्टीन फाइल्स जारी: ट्रंप पर अटकलें थमीं, क्लिंटन से जुड़ी तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

एपस्टीन फाइल्स जारी: ट्रंप पर अटकलें थमीं, क्लिंटन से जुड़ी तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ सार्वजनिक होने के बाद अमेरिकी राजनीति में मची हलचल के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इन फाइलों में ट्रंप का नाम बहुत सीमित संदर्भों में ही सामने आया है और इनमें मौजूद ज़्यादातर जानकारियां पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में थीं।
Enttäuschende

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे पांच सेट में लगभग तीन लाख दस्तावेज जारी किए। कुल मिलाकर 3,500 से अधिक फाइलें सामने आई हैं, जिनमें 2.5 जीबी से ज्यादा डेटा शामिल है। पहले चार सेट एक साथ जारी किए गए, जबकि कुछ घंटों बाद पांचवां सेट भी सार्वजनिक किया गया।

इन फाइलों में कई चर्चित हस्तियों की तस्वीरें और संदर्भ शामिल हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, अभिनेता क्रिस टकर और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के नाम प्रमुख हैं। कुछ तस्वीरों में बिल क्लिंटन को लड़कियों के साथ पूल, हॉट टब और निजी विमान में देखा जा सकता है, हालांकि इन तस्वीरों के समय और स्थान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस्तावेज़ों का बड़ा हिस्सा रेडैक्टेड (ब्लैकआउट) है। जो जानकारियां स्पष्ट हैं, उनमें ट्रंप का नाम केवल एपस्टीन की एड्रेस बुक, फ्लाइट लॉग्स और फोन रिकॉर्ड्स में सीमित रूप से मिलता है। कुछ पुरानी तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, एपस्टीन और उसकी करीबी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ नजर आते हैं—लेकिन ये तस्वीरें पहले से ही सार्वजनिक थीं और इनमें कोई नई या चौंकाने वाली जानकारी नहीं है।

इसके उलट, बिल क्लिंटन से जुड़ी तस्वीरें और संदर्भ अधिक संख्या में सामने आए हैं। कुछ तस्वीरों में वे घिसलेन मैक्सवेल के साथ भी दिखाई देते हैं। हालांकि, क्लिंटन के कार्यालय से ने बयान जारी कर कहा कि एपस्टीन जांच बिल क्लिंटन के बारे में नहीं है और उन्होंने एपस्टीन से उसके अपराध सामने आने से पहले ही दूरी बना ली थी।

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने 2000 के शुरुआती वर्षों में ही एपस्टीन से संबंध तोड़ लिए थे। उनका कहना है कि फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट से जुड़े एक विवाद के बाद दोनों के रिश्ते खत्म हो गए थे।

जारी फाइलों में अन्य नामी हस्तियों में ओप्रा विन्फ्रे, केविन स्पेसी, रिचर्ड ब्रैनसन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू भी शामिल हैं।

न्याय विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्तों में एपस्टीन से जुड़े और भी दस्तावेज़ सार्वजनिक किए जाएंगे, हालांकि संभावित पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा के लिए कई हिस्सों को रेडैक्ट किया जाएगा।

गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन एक दोषी यौन अपराधी था, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और प्रभावशाली लोगों से संबंध रखने के गंभीर आरोप थे। इसी वजह से एपस्टीन फाइल्स को अमेरिकी इतिहास की सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल जांचों में गिना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here