एलन मस्क का ट्रंप प्रशासन के साथ कार्यकाल समाप्त, डीओजीई मिशन को बताया भविष्य का आधार

0

टेक अरबपति और टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के साथ उनका समय अब समाप्त हो गया है।उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर साझा की।

एलन मस्क की DOGE टीम ने संघीय सरकार में तनाव पैदा किया : NPR

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को सरकारी खर्चों में कटौती की ज़िम्मेदारी दी थी। ट्रंप के जनवरी में व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद, उन्होंने मस्क को एक नए सरकारी विभाग डीओजीई (डिपार्टमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट एफ़िशिएंसी) का नेतृत्व सौंपा था।

गुरुवार को मस्क ने X पर लिखा,विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा तय समय पूरा होने पर, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे फालतू खर्च को कम करने का मौका दिया।”

उन्होंने आगे कहा,डीओजीई मिशन समय के साथ और भी मज़बूत होता जाएगा और यह सरकार में एक आदत बन जाएगा।”

मस्क के इस बयान से स्पष्ट है कि वे अब सरकारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं, लेकिन उन्होंने डीओजीई की स्थिरता और प्रभाव पर विश्वास जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here