टेकऑफ के मिनटों बाद तबाही: कोलंबिया में विमान क्रैश, सांसद समेत 15 की मौत

0
0
टेकऑफ के मिनटों बाद तबाही: कोलंबिया में विमान क्रैश, सांसद समेत 15 की मौत
टेकऑफ के मिनटों बाद तबाही: कोलंबिया में विमान क्रैश, सांसद समेत 15 की मौत

टेकऑफ के मिनटों बाद तबाही: कोलंबिया में विमान क्रैश, सांसद समेत 15 की मौत

कोलंबिया–वेनेजुएला सीमा से सटे नॉर्टे डे सैंटेंडर प्रान्त में बुधवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। सरकारी एयरलाइन सतेना का एक व्यावसायिक विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई।

यह विमान कुकूटा से उड़ान भरकर ओकाना जा रहा था। विमान Beechcraft में 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान के दौरान, लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अचानक संपर्क टूट गया। लंबे समय तक संपर्क न होने पर प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। बाद में जब विमान का मलबा एक दूर-दराज पहाड़ी इलाके में मिला, तो यह स्पष्ट हो गया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा।

इस हादसे में कोलंबिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज के मौजूदा सांसद डियोजेनेस क्विंटेरो और चुनावी उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो की भी मौत हो गई। दोनों अपने-अपने राजनीतिक दलों की टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। घटना की खबर फैलते ही देश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना स्थल घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में स्थित है, जहां मौसम तेजी से बदलता रहता है। इन्हीं कारणों से मलबे तक पहुंचने और राहत कार्य में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित जांच एजेंसियां दुर्घटना की वजहों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here