ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में बंदूक लेकर घुसा छात्र, अंधाधुंध की फायरिंग, बाद में खुद को भी मार ली गोली, 10 की मौत

0
2

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक छात्र बंदूक लेकर स्कूल में घुस गया। फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। बाद में छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।

ऑस्ट्रिया के स्कूल में छात्र की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

न्यूज एजेंसियों के अनुसार घटना ग्राज शहर के उत्तरपश्चिम में ड्रेयर्सचुट्जेगैस पर स्थित एक संघीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई है। यह स्कूल मुख्य रेलवे स्टेशन के पास है। बताया जाता है कि हमलावर 18 साल से कम उम्र का है। पहले हमलावर बंदूक लेकर स्कूल में गया और फिर उसने अंधाधुंध फायरिंग की। जब फायरिंग खत्म होने लगी तो उसने आखिरी गोली खुद को मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राज शहर के मेयर के मुताबिक इस हमले में 10 बच्चों की जान चली गई है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राज ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के बाद दूसरा सबसे प्रमुख शहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here