ईरानी मिसाइल हमले में इजराइल के 12 लोग घायल, एमडीए और आईडीएफ ने दी जानकारी

0

इजराइली इमरजेंसी सर्विस मेगन डेविड अडोम (एमडीए) ने बताया है कि सोमवार सुबह ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में घायल हुए 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजरायली हमले के बाद ईरान ने दागी सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव समेत कई जगह  जोरदार धमाके; IDF ने भी किया पलटवार - Iran strikes back at Israel with  missiles over Jerusalem Tel

एमडीए ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी, “रॉकेट हमलों के बाद अब तक एमडीए की टीमों ने 12 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तेल अवीव में एमडीए तलाशी अभियान चला रही है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

वहीं, इजराइल के सार्वजनिक प्रसारक ‘कान’ के अनुसार, ईरानी हमले में हाइफ़ा शहर में भी कई लोग घायल हुए हैं। हाइफ़ा, जो तेल अवीव से लगभग 90 किलोमीटर दूर है, इसराइल का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है।

इजराइल डिफेंस फ़ोर्सेज के अनुसार, सोमवार सुबह ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया, जिससे देश के कई हिस्सों में अफरा-तफरी मच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here