चमोली टनल में देर रात बड़ा हादसा, टकराईं दो लोको ट्रेनें

0
1
चमोली टनल में देर रात बड़ा हादसा,  टकराईं दो लोको ट्रेनें
चमोली टनल में देर रात बड़ा हादसा, टकराईं दो लोको ट्रेनें

चमोली टनल में देर रात बड़ा हादसा, टकराईं दो लोको ट्रेनें

विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में 60 मजदूर घायल, अफरा-तफरी का माहौल

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर काम के दौरान दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में करीब 60 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा; THDC की सुरंग में दो ट्रेनें टकराईं...  60 मजदूर घायल

यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। अलकनंदा नदी पर बन रही 444 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना की लगभग 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में उस समय 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। सुरंग के भीतर टनल बोरिंग मशीन के जरिये खुदाई का कार्य चल रहा था और मजदूरों की आवाजाही के लिए लोको ट्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

काम को तेज गति देने के लिए लगी भारी मशीनों में से मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें अचानक आमने-सामने टकरा गईं, जिससे सुरंग के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद एहतियातन सुरंग में चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

प्रशासन के अनुसार, 42 घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में जबकि 17 घायलों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here