उत्तराखंड के टिहरी के कुंजापुरी मंदिर के पास बड़ा हादसा, गुजरात के 29 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, पांच की मौत

0
1

नई दिल्ली। उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 29 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

tehri accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरीहिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिसप्रशासन की टीम ने बस से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here