आज फिर से डाउन हुआ यूपीआई, पेटीएम और गूगल पे करने के लिए परेशान होते रहे लोग, सोशल मीडिया पर लोगों ने की शिकायत

0

नई दिल्ली। यूपीआई में शनिवार को एक बार फिर से समस्या आ गई। लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए परेशान होते रहे। बताया जाता है कि सुबह 11:26 बजे से यूपीआई में दिक्कतें शुरू हुईं। सबसे ज्यादा परेशानी 11:41 बजे हुई। डाउन टिटेक्टर के अनुसार दोपहर 12 बजे के आसपास शिकायतें पीक पर पहुंच गईं, जिसमें 1,200 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायतें की।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई लोगों ने इसकी शिकायत की। लोगों ने लिखा कि उन्हें पेटीएम और गूगल पे जैसे ऐप पर पेमेंट करने में परेशानी हो रही है। कुछ यूजर्स ने बताया कि सुबह से ही ट्रांजेक्शन्स में रुकावट शुरू हो गई थी, जिसने आगे भी डिजिटल पेमेंट्स को प्रभावित किया। बताया जाता है कि एक साल में यह छठी बार है जब यूपीआई में दिक्कत आई है। हालांकिअभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here