अब बीएसएनएल की सिम पर चलेगा फास्ट इंटरनेट, सेटिंग्स में जाकर करना होगा ये बदलाव

Date:

नई दिल्ली। देश में बीएसएनएल 4जी की शुरुआत हो गई है। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसे यूज करने से पहले आपको कुछ सेटअप करना होता है। एक बार इसे पूरी तरह फॉलो करने के बाद आपके लिए काफी आसानी हो जाती है। साथ ही ये भी समझा जा सकता है कि आखिर कैसे स्मार्टफोन में बीएसएनएल 4जी का सेटअप किया जा सकता है। दरअसल फास्ट इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ चीजों को फॉलो करना होता है।

इस तरह करें सेटअप

सबसे पहले आपको सेटिंग्स ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद नेटवर्क और इंटरनेट सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा सिम कार्ड पर टैप करने के बाद अपनी मनपसंद सिम कार्ड का चयन करें। फिर नीचे स्क्रॉल करें और पसंदीदा नेटवर्क के तरीके को ढूंढें और उस पर टैप करें।बीएसएनएल की 4जी सेवा का ऑप्शन यहां नजर आएगा, लेकिन इसके लिए आपको इलाके में बीएसएनएल 4जी इंटरनेट होना चाहिए। यहां पर आपको एलटीई नेटवर्क का चयन करना होगा। नेटवर्क का चयन करने के बाद आसानी से फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीएसएनएल की बढ़ी डिमांड

जब से दूसरी कंपनियों ने अपनी दर बढ़ाई है तब से लोग बीएसएनएल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 4जी के बाद अभी 5जी पर भी काम शुरू हो गया है और बहुत जल्द इसकी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि अभी तक 5जी नेटवर्क की शुरुआत नहीं की गई है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5जी नेटवर्क से बात भी की थी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related