गूगल मैप के भरोसे नहीं रहें, मथुरा-बरेली हाईवे पर मिट्टी के टीले से टकराई कार, दो लोग घायल

Date:

हाथरस। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो गूगल मैप के भरोसे नहीं रहे। इसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गूगल मैप ने एक कार चालक को निर्माणाधीन हाईवे का रास्ता दिखा दिया। आगे चलकर बंद हाईवे पर कार मिट्टी के टीले पर पत्थरों से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली निवासी विमलेश श्रीवास्तव और कुशल कुमार कार से मथुरा जा रहे थे। उन्होंने गूगल मैप का इस्तेमाल किया। देर रात सिकंदराराऊ आने के बाद आगे रवाना हुए। निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रोड ब्लॉक के रिफ्लेक्टिंग बोर्ड न होने के कारण उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करने के साथ कार को वहां से हटवाया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

रात में भटकता रहा मेरठ का परिवार

एक अन्य मामले में गूगल मैप के चक्कर में मेरठ का एक परिवार हरिद्वार से सहारनपुर आते समय रात में कई घंटे तक इधर-उधर जंगल में भटकता रहा। मेरठ के शास्त्री नगर निवासी विनोद कुमार गुरुवार को अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश गए थे। वहां से उन्हें सहारनपुर किसी परिचित के यहां पर जाना था। हरिद्वार से चलने के बाद उन लोगों ने गूगल मैप से रास्ता ट्रैस करना शुरू कर दिया। भगवानपुर तक ठीक रहा। इसके बाद गूगल मैप ने उन्हें एक संपर्क मार्ग पर सहारनपुर के लिए शॉर्टकट दिखाया। रात करीब आठ बजे विनोद कुमार ने अपनी गाड़ी उसी रास्ते पर घुमा दी। करीब 10 किमी चलने के बाद रास्ते पर बरसाती नदी आ गई। नदी में पानी नहीं था, लेकिन पत्थरों की वजह से ऊबड़-खाबड़ था, जिससे कार को निकालना मुश्किल था। रात करीब 11 बजे तक इधर-उधर भटकते रहे। आखिर में वह बिहारीगढ़ के पास हाईवे पर पहुंचे और अपने परिचित से संपर्क किया। तब परिचित ने रास्ता बताया और वह रात 12 बजे तक घर पहुंचे।

बरेली में हो चुकी है तीन लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि गूगल मैप केकारण उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कार आधे बने पुल से नीचे गिर गई थी। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार गूगल मैप की लोकेशन के हिसाब से चल रही थी और मैप ने उन्हें अधूरे बने पुल पर पहुंचा दिया। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता कार पुल से सीधे रामगंगा नदी में जा गिरी। घने कोहरे कारण कार में बैठे लोगों को पुल के आधे बने होने का पता नहीं चला।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related