भारत ने चीन को 7-0 से हराकर हॉकी एशिया कप फ़ाइनल में बनाई जगह

0
0
भारत ने चीन को 7-0 से हराकर हॉकी एशिया कप फ़ाइनल में बनाई जगह
भारत ने चीन को 7-0 से हराकर हॉकी एशिया कप फ़ाइनल में बनाई जगह

भारत ने चीन को 7-0 से हराकर हॉकी एशिया कप फ़ाइनल में बनाई जगह

भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज के आख़िरी मुक़ाबले में चीन को 7-0 से मात देकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

India vs China, Hockey Asia Cup Highlights: चीन को 7-0 से रौंदते हुए भारत  ने फाइनल में बनाई जगह | India vs China, Hockey Asia Cup 2025 Super-4  Highlights

मैच की शुरुआत से ही भारत ने दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ़ तक टीम ने 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने एक-एक गोल दागा।

दूसरे हाफ़ में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकुमार पाल और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया, जबकि अभिषेक नैन ने दो गोल दागकर जीत को और मज़बूत कर दिया।

भारत अब चौथी बार एशिया कप जीतने की कोशिश करेगा। खास बात यह है कि दूसरी बार यह खिताब घरेलू मैदान पर दांव पर होगा। इस टूर्नामेंट की अहमियत और बढ़ जाती है क्योंकि विजेता टीम सीधे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here