शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं?

0
2
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं?
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं?

नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताई है। राउत ने पत्र में लिखा है कि पहलगाम हमले में मारे गए भारतीयों का खून अभी सूखा नहीं है और उनके परिवारों के आंसू अभी थमे नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना अमानवीय और असंवेदनशील कदम होगा।

राउत ने पत्र में कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय की तरफ से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतपाकिस्तान मैचों को हरी झंडी दिए जाने की खबर भारतवासियों के लिए बेहद दुखद है। जाहिर है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना यह संभव नहीं होता। मैं आपके समक्ष देशभक्त नागरिकों की भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। संजय राउत ने कहा कि आप कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अगर संघर्ष अभी भी जारी है, तो हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं?

राउत ने लिखा है कि पहलगाम हमला एक पाकिस्तानी आतंकवादी समूह की तरफ से किया गया था, जिसने 26 महिलाओं के सिंदूर मिटा दिए थे। क्या आपने उन माताओंबहनों की भावनाओं पर विचार किया है? क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो वे व्यापार बंद कर देंगे?आपने कहा था कि खून और पानी साथसाथ नहीं बह सकते। अब, क्या खून और क्रिकेट साथसाथ बहेंगे?

राउत ने यह भी लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुआ खेला जाता है, जिसमें कथित तौर पर कई भाजपा सदस्य शामिल हैं। गुजरात के एक प्रमुख व्यक्ति, जय शाह, वर्तमान में क्रिकेट मामलों की कमान संभाल रहे हैं. क्या इसमें भाजपा को कोई खास वित्तीय लाभ होता है? उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना केवल हमारे सैनिकों के शौर्य का अपमान है, बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक शहीद का भी अपमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here