राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-11 साल में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ है

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि सरकार के 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ है। अब केंद्र ने वर्तमान की बात करना बंद कर दिया है और 2047 के सपने दिखा रही है।

राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि जब मोदी सरकार अपने 11 साल केसेवा कालका जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से रही एक दुखद खबर में दिख रही हैकई लोग ट्रेन से गिरकर मर गए। भारतीय रेल करोड़ों लोगों के जीवन की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़भाड़ और अराजकता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार के 11 सालना कोई जवाबदेही, ना कोई सुधार, सिर्फ प्रचार। सरकार ने 2025 की बात करना बंद कर दिया है और अब 2047 के सपने बेच रही है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज देश जिन मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़के ने भी किया वार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक तानेबाने को गहरा आघात पहुंचाया है। भाजपाआरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर कर, उनकी स्वायत्तता पर कड़ा प्रहार किया। चाहे वो जनमत चुराकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या एकदलीय तानाशाही शासन जबरन लागू करना हो। इस दौरान, राज्यों के हकों की अनदेखी हुई है और संघीय ढांचे कमजोर हुए। समाज में नफरत, धमकी और डर का वातावरण फैलाने की कोशिश लगातार जारी है। दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक कमज़ोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। इनके आरक्षण बराबरी के अधिकार से वंचित रखने की साजिश जारी है। मणिपुर की ना थमने वाली हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related