बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय की आवाज उठाने के कारण डराया जा रहा

0
0
बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय की आवाज उठाने के कारण डराया जा रहा
बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय की आवाज उठाने के कारण डराया जा रहा

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कोराजनीतिक प्रतिशोधकरार देते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की आवाज उठाने के कारण पप्पू यादव को डराया और धमकाया जा रहा है।

राहुल गांधी के अनुसार, पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय भाजपाराजग मॉडल के तहत मामले को भटकाने और परिजनों को प्रताड़ित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 32 साल पुराने मामले में ये कार्रवाई व्यवस्था कीसड़ांधऔर अपराधियों को सत्ता के संरक्षण को उजागर करती है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने गयाकेस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए।

प्रियंका ने कहा सरकार ने सबकुछ संदिग्ध बना दिया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तकसबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तकजहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here