ओवैसी-कबीर गठबंधन की घोषणा ,182 सीट पर लड़ेगा चुनाव ;ओवैसी ने  ममता-बीजेपी पर पर किए  तीखे हमले

Date:

ओवैसी-कबीर गठबंधन की घोषणा ,182 सीट पर लड़ेगा चुनाव ;ओवैसी ने ममता-बीजेपी पर पर किए तीखे हमले

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा कदम उठाते हुए हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है ।

ओवैसी ने ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिम वोट तो हासिल किए, लेकिन उनके विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में मुसलमानों के लिए किए गए प्रयास केवल दिखावे तक सीमित रहे और जमीनी हकीकत में कोई बदलाव नहीं आया।

बीजेपी को लेकर उठ रहे सवालों पर ओवैसी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी राजनीति को भाजपा की मजबूती से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा, “2016 में भाजपा के पास कितने विधायक थे और आज कितने हैं—क्या यह मैंने किया? क्या मैं इतना ताकतवर हूं?”

इस गठबंधन को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए इसे बीजेपी की “बी टीम” करार दिया है।

हुमायूं कबीर ने बताया कि यह गठबंधन 294 सीटों वाली विधानसभा में 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

बंगाल की सियासत में इस नए समीकरण ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है, जहां अब त्रिकोणीय टक्कर के संकेत साफ दिखने लगे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related