कई राज्यों ने कांग्रेस और राहुल  को नकारा;प्रधान 

Date:

कई राज्यों ने कांग्रेस और राहुल को नकारा;प्रधान

चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस उसके गठबंधन के साथी सवाल उठा ही रहे है लेकिन भाजपा तो जमकर हमलावर है केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस की स्थिति पर करारा कटाक्ष किया है एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने भारत के नक्शे के जरिए कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का जिक्र किया। प्रधान ने दावा किया कि यूपी-बंगाल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 10 फीसदी से भी कम है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों ने राहुल गांधी और कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है।

UGC NET 2024 : अब नीट को भी रद्द करने का बढ़ेगा दबाव, धर्मेन्द्र प्रधान के  इस्तीफे की मांग तेज - Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | ugc net 2024  and

केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश के ज्यादातर राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं।प्रधान ने कहा, कांग्रेस के नेताओं द्वारा नॉर्थ-साउथ के नाम पर लोगों को बांटने का घातक प्रयास अब पूरी तरह असफल हो चुका है। हर क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को कुचल दिया है। कांग्रेस अब खुद को बचाने के लिए देशहित के मुद्दों पर भी निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related