मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा-बाहर से आए लोगों ने की गड़बड़

Date:

कोलकाता। वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर भाजपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। ममता ने बुधवार को इसका जवाब देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के सूत्रों से कहा जा रहा है कि हिंसा में बांग्लादेश का हाथ है। अगर हाथ है तो इसकी जिम्मेदार केंद्र की है। हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बाहर से आए लोगों ने गड़बड़ की। भाजपा कहती है हम हिंदू का है, हम हिंदू का है और कोई धर्म का नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद राज्य के इमामों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ममता ने कहा कि वह हर धर्म का एक ही तरह से सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल को लेकर झूठी खबरें फैलाई जाती हैं। ममता ने कहा कि जहां पर हिंसा हुई वह कांग्रेस की सीट है। हमारे कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ। टीएमसी के दफ्तर पर भी हमला किया गया। एक समय तो हमारे कार्यकर्ताओं को भी अपना घर छोड़ना पड़ा।

दंगा एक सुनियोजित साजिश

ममता ने कहा कि बीते दिनों जिस तरह का दंगा हुआ वो एक योजना के तहत की गई घटना है। दंगे की सुनियोजित साजिश हुई है। आज इस देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये भाजपा की नहीं भारत का संविधान है। ममता ने कहा कि मैं जो भी कहती हूं वो खुलेआम कहती हूं।

मीडिया में चलाए जा रहे फर्जी वीडियो

इन दिनों मीडिया में जो वीडियो चलाए जा रहे हैं वो फर्जी हैं। कई वीडियो तो बंगाल के हैं भी नहीं जिन्हें बंगाल का बताकर चलाया जा रहा है। आप सभी को मुझपर भरोसा होना चाहिए। हर धर्म के लोगों को सम्मान चाहिए होता है। आप सिर्फ हिंदू और मुस्लिम करने में लगे रहे हैं। मैं कभी भी हिंदू और मुस्लिम के बीच कोई दरार नहीं आने दूंगी। मैंने देखा है कि भानगर में क्या हुआ था। कुछ नेता ऐसे होते हैं जो हिंसा के बीच में अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं। मैं सभी धर्मों की बात करने के लिए यहां आई हूं, क्योंकि मैं सभी धर्मों में विश्वास करती हूं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related