मौसम का बदला मिज़ाज: गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं की दस्तक

Date:

मौसम का बदला मिज़ाज: गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं की दस्तक

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज़ हवाओं का असर बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा के आसार हैं।

हिमालयी क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में अलग-अलग दिनों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज से से 19 मार्च के बीच महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 18 और 19 मार्च को कोंकण और गोवा में भी गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 18 मार्च की रात के आसपास हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related