झारखंड: मंत्री के निजी सचिव के  ठिकानों पर ईडी का छापा , 35.23 करोड़ बरामद

Date:

झारखंड: मंत्री के निजी सचिव के ठिकानों पर ईडी का छापा , 35.23 करोड़ बरामद

झारखंड के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव कुमार लाल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान कुल 35 करोड़ 23 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. नोटों की गिनती सोमवार देर रात तक की गई. इसके लिए बैंक से नोट गिनने की कई मशीनें मंगाई गई थीं. ईडी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.संजीव कुमार लाल झारखंड प्रशासनिक सेवा के पहले बैच के अधिकारी हैं.

Jharkhand: Ed Received Rs 35 Crore From The Servant Of Minister's Personal  Secretary - Amar Ujala Hindi News Live - Jharkhand:मंत्री के निजी सचिव का  नौकर भी धन्ना सेठ, Ed को मिले

वे इससे पहले बीजेपी की रघुवर दास सरकार में मंत्री सीपी सिंह और अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री रहीं विमला प्रधान के भी सचिव रह चुके हैं. ईडी के अधिकारियों ने सोमवार की सुबह संजीव कुमार लाल के सरकारी आवास और उनके सहायक जहांगीर आलम के निजी आवास पर छापेमारी की. इसके अलावा उनकी पत्नी के साथ एक कंपनी में निदेशक रहे व्यवसायी मुन्ना सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता कुलदीप मिंज और विकास कुमार के घरों पर छापेमारी की गई. इस दौरान सबसे अधिक कैश जहांगीर आलम के घर से बरामद किया गया. उनके यहां से 31.20 करोड़ रुपये बरामद किए गए. इस छापेमारी में कुछ सरकारी कागजात भी बरामद किए गए.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related