झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेता चुने गए हेमंत सोरेन, 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Date:

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद इंडिया गठबंधन ने फिर से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुन लिया है। हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नई सरकार बनाने के लिए उन्होंने गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। सोरेन 28 नवंबर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमने इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैंने उन्हें अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है.। कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

56 सीटें जीत कर दोबारा हासिल की है सत्ता

इससे पहले इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सदन का नेता चुना गया। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया। झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने 81 सीटों वाले इस चुनाव में 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा

मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

हेमंत सोरेन ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत इंडिया शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related