हेमंत सोरेन को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत , हाई कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है |

दरअसल सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी | जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया , सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झारखंड हाई कोर्ट जाने को कहा है.

गुरुवार को सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने सोरेन का मामला रखा था.
बेंच शुक्रवार को इस पर तुरंत सुनवाई के लिए राजी हो गई थी. लेकिन शुक्रवार को बेंच ने सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को हाई कोर्ट में ले जाने को कहा.

हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है . ईडी की पूछताछ के बाद ही हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया था.



