दिल्ली के बाद अब झारखंड में लगा भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप,कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगाया आरोप

बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर उसके विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था | अभी ये मामला ठंडा पड़ा भी नहीं था कि झारखण्ड में हुए घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर है | कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि झारखंड में बीजेपी विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त में लगी हुई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में जयराम रमेश ने कहा, झारखंड में बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है. बीजेपी जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के विधायकों को तोड़ना चाहती है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में देरी की गई, जबकि बिहार में ऐसा नहीं हुआ.





